बस्ती में गबन के आरोप में पूर्व प्रधान , सचिव ,रोजगार सेवक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

बस्ती में गबन के आरोप में पूर्व प्रधान , सचिव ,रोजगार सेवक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

उप्र बस्ती जिले में सोनहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज किया है। ग्राम पचांयत में तैनात तत्कालीन प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक सहित चार पर सरकारी धन के गबन का आरोप है।
सोनहा थाना क्षेत्र के कंथुई गांव निवासी जनहित संस्था के कुंवर ब्रम्हदेव उपाध्याय ने न्यायालय सीजेएम बस्ती को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि बीते 19 जून 2017 को ग्राम पचांयत परसा खाल के तत्कालीन ग्राम प्रधान राम शब्द, सचिव अजय कन्नौजिया, रोजगार सेविका दुर्गावती ने उनके गांव के पश्चिम तरफ गंगा शरन उपाध्याय के घर के पास पोखरा खुदाई के कार्य के नाम पर कार्य योजना स्वीकृत कराया। मस्टोरल जारी कराकर कार्य शुरु हुआ।
आरोप है कि आरोपितों ने मिलकर कई जॉबकार्ड धारकों के नाम बिना कार्य किए मस्टरोल में दर्ज कर धन निकाल लिया। तत्कालीन ग्राम प्रधान राम शब्द ने बिना जॉबकार्डधारक शाह मोहम्मद के नाम से डिमांड शीट फर्जी तरीके से तैयार कर उसके नाम से कार्य स्वीकृत करा दिया। ग्राम प्रधान व रोजगार सेविका दुर्गावती ने मस्टरोल क्रमांक 19, 20 पर शाह मोहम्मद की बिना उपस्थिति के ग्यारह दिनों की कार्ययोजना में मनरेगा कार्यो के मस्टरोल पर फर्जी निशानी अंगूठा लगा दिया। सरकारी धन को शाह मोहम्मद के बैंक खाते में भेज दिया गया। आरोपियों ने उनसे कहा कि तुम्हारे खाते में मनरेगा का रुपया चला गया है। उसे वापस कर दो नहीं तो तुम्हें पुलिस पकड़ लेगी। इसके बाद शाह मोहम्मद ने खाते से एक हजार नौ सौ पच्चीस रुपया वापस कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोजगार सेविका दुर्गावती देवी निवासी खरहरा जप्ती थाना वाल्टरगंज, राम शब्द पूर्व प्रधान निवासी कंथुई थाना सोनहा, तत्कालीन सचिव अजय कन्नौजिया और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back to top button