बनारस-गुंटूर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 22 अप्रैल से,समय सारिणी देखें

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 07230/07229 गुंटूर-बनारस-गुंटूर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 22, 29 अप्रैल 2023 एवं 06 मई, 2023 को गुंटूर से तथा 24 अप्रैल,2023 एवं 01, 08 मई, 2023 को बनारस से 03 फेरों के लिये निम्नवत चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सभी मानकों का पालन करना होगा।
07230 गुंटूर-बनारस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 22, 29 अप्रैल, 06 मई, 2023 को गुंटूर से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विजयवाड़ा से 00.55 बजे, गुडिवाड़ा जं. से 01.52 बजे, कैकलुरू से 02.32 बजे, भीमवरम टाउन से 03.12 बजे, तणुकू से 04.02 बजे, निडढ़वोलू से 04.32 बजे, राजमुंड्री से 06.20 बजे, सामलकोट से 07.57 बजे, तुनी से 09.02 बजे, अनकापल्ली से 10.35 बजे, दुव्वाडा से 12.10 बजे, कोत्तवलसा से 13.15 बजे, विजयनगरम् से 13.45 बजे, रायगडा से 15.45 बजे, मुनिगुडा से 16.49 बजे, टिटिलागढ़ से 18.05 बजे, बलांगीर से 19.02 बजे, बरगढ़ रोड से 20.00 बजे, सम्बलपुर से 20.45 बजे, झारसुगुडा से 21.55 बजे, तीसरे दिन हटिया से 02.40 बजे, रांची से 03.00 बजे, मूरी से 04.00 बजे, बरकाकाना से 05.40 बजे, लातेहार से 07.32 बजे, डालटनगंज से 08.32 बजे, गढ़वा रोड से 09.30 बजे, डेहरी ऑन सोन से 11.22 बजे, ससाराम से 11.40 बजे, भभुआ रोड से 12.12 बजे, पं0 दीन दयाल उपाघ्याय जं. 13.40 बजे तथा वाराणसी से 16.15 बजे छूटकर बनारस 16.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 07231 बनारस-गुंटूर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 अप्रैल 2023 एवं 01, 08 मई, 2023 को बनारस 18.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 18.15 बजे, दीन दयाल उपाघ्याय जं. 19.10 बजे, भभुआ रोड से 20.02 बजे, ससाराम से 20.47 बजे, डेहरी ऑन सोन 21.07 बजे, गढ़वा रोड से 23.20 बजे, डालटनगंज से 23.57 बजे, दूसरे दिन लातेहार से 01.02 बजे, बरकाकाना से 03.20 बजे, मूरी से 04.25 बजे, रांची से 05.20 बजे, हटिया से 05.40 बजे, झारसुगुडा 10.25 बजे, सम्बलपुर से 11.05 बजे, बरगढ़ रोड से 11.47 बजे, बलांगीर से 12.47 बजे, टिटिलागढ़ से 13.55 बजे, मुनिगुडा से 15.22 बजे, रायगडा से 17.15 बजे, विजयनगरम् से 19.00 बजे, कोत्तवलसा से 19.28 बजे, दुव्वाडा से 20.45 बजे, अनकापल्ली से 21.00 बजे, तुनी से 21.45 बजे, सामलकोट से 22.45 बजे तीसरे दिन राजमुंड्री से 00.05 बजे, निडढ़वोलू से 00.25 बजे, तणुकू से 00.45 बजे, भीमवरम टाउन से 01.25 बजे, कैकलुरू से 02.05 बजे, गुडिवाडा जं. से 02.45 बजे तथ विजयवाडा से 04.00 बजे छूटकर गुंटूर 06.30 बजे पहुंचेगी।
इस विषेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Back to top button