हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद

उप्र बस्ती जिले भर में शनिवार को पूरी अकीदत के साथ ईद मनाई गई। लोगों ने ईदगाहों व अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। शहर में ईद-उल फितर की नमाज ईदगाह में सुबह सात बजे पढ़ी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के बाहर बने पंडाल में सपा विधायक महेंद्र यादव, अंकुर वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेद्र पांडेय ऊर्फ ज्ञानू ,सिदेश सिन्हा आदि ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वही गांधीनगर स्थित जामा मस्जिद, निसार साहब की मस्जिद, दारुलउलूम मस्जिद, , खैर मस्जिद, कटरा मस्जिद, पुरानी बस्ती के जामा मस्जिद, अंजुमन मस्जिद,दक्षिण दरवाजा स्थित मस्जिद, चिकवा टोला स्थित मस्जिद, स्टेशन रोड पर मदीना मस्जिद, पठान टोला स्थित गौसिया मस्जिद आदि में सुबह छह बजे से नौ बजे तक निर्धारित संख्या में अकीदतमंदो ने नमाज अदा दी।लोग नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए। सुरक्षा की ²ष्टि से शहर में स्थित मस्जिदों के आस पास सुरक्षा के पुख्तस इंतजाम किए गए थे।

f

Back to top button