नोएडा के महामाया बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 4 की छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240515-WA0004-780x470.jpg)
नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर – 44 नोएडा की क्लास 4 की छात्रा आस्था शर्मा 12 मई रविवार दोपहर 1:00 बजे कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिर गई। विद्यालय प्रशासन खुल के नहीं बता रहा है कि उसके गिरने का कारण क्या था अथवा वह किस प्रकार गिरी। मामले को कलेज की ओर से छुपाया गया। छात्रा अभी अस्पताल में भर्ती है। जहां छात्रा की हालत गंभीर है। नोएडा पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है।