बस्ती के विवेक बने भारतीय फुटबॉल अंडर-17 महिला टीम के प्रशिक्षक

बस्ती के विवेक बने भारतीय फुटबॉल अंडर-17 महिला टीम के प्रशिक्षक

उप्र बस्ती जिले के विवेक प्रताप सिंह भारतीय फुटबॉल अंडर-17 महिला टीम के प्रशिक्षक बनाया गया है। यह टीम एशिया कप में खेलने के लिए किर्गिज़स्तान गयी है। एशिया कप में भारत ग्रुप एफ में शामिल है। भारत दूसरा मैच 28 अप्रैल को म्यांमार के खिलाफ खेलेगी। विवेक प्रताप सिंह बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के कुदरही निवासी विवेक प्रताप सिंह वर्ष 2004 में फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम से कैरियर की शुरूआत किया। राष्ट्रीय के अलावा ऑल इंडिया संतोष ट्राफी में भी वह खेल चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में आठ साल तक शिक्षक के रूप में सेवा देने के बाद वह 2012 में अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण लेने साई चले गए। विवेक के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि 2018 से अब तक वह मेघालय के सिलांग में सहायक प्रशिक्षक फुटबाल के रूप में सेवा दे रहे थे। अब उन्हें साई ने एशिया कप के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किया है। विवेक के पिता जटाशंकर सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता मनभावती सिंह गृहणी हैं। बेटे की उपलब्धि पर दोनों ने बताया कि हर यह सपने सच होने जैसा लग रहा है। कहा कि विवेक के नेतृत्व में टीम निश्चित ही सफर होकर स्वदेश लौटेगी।
एशिया कप में भारत सहित 24 देशों की टीमें 22 अप्रैल क्वालिफाइंग मैच खेल रही हैं। इसमें थाईलैंड, मंगोलिया, वियतनाम, सिंगापुर, ताजिकिस्तान, गुआम और जॉर्डन जैसे शीर्ष देश की टीमें प्रतिभाग किया है। जो 29 अप्रैल तक चलेगा और दूसरे चरण का मैच 16 से 24 सितंबर 2023 तक खेला जाएगा।

Back to top button