संतकबीर नगर में बीजेपी विधायक निकाय चुनाव प्रचार में जुटे

भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के पक्ष में आज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 गोखल में खलीलाबाद के विधायक अंकुर तिवारी पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद पांडे पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरी नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह शुभम राय और प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा ने घर घर संपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आम जनता पूरी तरीके से एकजुट है और कमल का फूल खिलाने का मन बना चुकी है विपक्ष आपस में ही लड़ रहा है और मुद्दा विहीन है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंच ररही हैं और उस योजना का लाभ जनता को मिला है गुंडे माफिया पलायन कर चुके हैं प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या ऊपर चले गए उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।

 

Back to top button