नगर पंचायत गायघाट से सुनील कुमार, नगर पंचायत नगर से नीलम सिंह और बनकटी से उर्मिला को भाजपा को मिली जीत

नगर पंचायत गायघाट से सुनील कुमार, नगर पंचायत नगर से नीलम सिंह और बनकटी से उर्मिला को भाजपा को मिली जीत

उप्र बस्ती जिले से नगर पंचायत गायघाट और नगर पंचायत नगर में पहली बार चुनाव हुआ। यहां पर भाजपा का कमल खिला। गायघाट से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार 2639 वोट पाकर चुनाव जीत गए। सपा प्रत्याशी राम सुरेश को 1379 वोट मिला। बहुजन समाज पार्टी के गुरुदेव को 1161 वोट मिला। यहां पर कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे।————-

नगर पंचायत गायघाट के सदस्यों की सूची

– नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर से भाजपा प्रत्याशी जानकी देवी, दो से सपा प्रत्यासी जगदीश सोनकर, तीन से निर्दल प्रत्यासी मनोज यादव, चार से बसपा प्रत्यासी निखिल श्रीवास्तव, पांच से निर्दल प्रत्यासी जगदीश सोनकर, छह से बसपा प्रत्याशी फिरदौस जहां, सात से निर्दल प्रत्याशी उर्मिला देवी, आठ से भाजपा प्रत्याशी राज किशोर उर्फ राजू सोनी, नौ से सपा प्रत्याशी अजीजुन्निषा, दस से निर्दल प्रत्याशी सुभाष चंद्र उर्फ बिट्टू मिश्रा ने जीत दर्ज की।

—————

 

नगर पंचायत बनकटी में पहली बार कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी 7300 वोट पाकर चुनाव जीत गईं। उनकी निकटतम उम्मीदवार सपा की गुजराती देवी को 4562 वोट मिला। निवर्तमान चेयरमैन व बसपा उम्मीदवार वेदकला को 1303 वोट मिला। आम आदमी पार्टी की किरन को 104 वोट मिला।

नगर पंचायत बनकटी से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी जीती

————————-

नगर पंचायत बनकटी के सदस्यों की सूची

नगर पंचायत बनकटी के सुर्यनगर वार्ड से निर्दल ऋषि मुनि राज, अंबेडकर नगर से भाजपा प्रत्याशी बाबूराम चौधरी, मोहन नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी प्रमिला देवी, अब्दुल कलाम नगर से भाजपा प्रत्याशी हफीज, पटेलनगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी श्यामसुंदर, लक्ष्मीबाई नगर वार्ड से सपा प्रत्याशी लवकुश, लोहिया नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी मालती देवी, कृष्णा नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी विद्या देवी, गांधी नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी शबनम बानो,वशिष्ठ नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी रिंकू देवी, आज़ाद नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी निर्मला देवी ने जीत दर्ज की।

————————-

नगर पंचायत नगर बाजार में पहली बार चुनाव हुआ। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह को जीत मिली। नीलम सिंह को कुल 2386 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार निर्दल मंजू देवी को 2274 वोट मिला। सपा की पूनम को 1867, बसपा की लता देवी को 1394, आजादी समाज पार्टी की कमरूनिंशा को 1503 वोट मिले।

नगर पंचायत नगर से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह जीती।

नगर पंचायत नगर बाजार से जीते सभासद प्रत्याशी

1 से रंजना देवी, 2 से सोनी, 3 से संदीप कुमार, 4 से कांति देवी, 5 से राजकुमार चौधरी, 6 से वीरेंद्र, 7 से दिनेश कुमार, 8 से किरन, 9 से सबीना परवीन, 10 से राम सजन, 11 से आकर्षी, 12 से विजय साहनी, 13 से राजेश कुमार, 14 से अखिलेश व 15 से सत्यराम से जीते।

 

Back to top button