अयोध्या में 30 ​अक्टूबर को 25 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित करके बनेगा विश्व रिकार्ड

अयोध्या में 30 ​अक्टूबर को 25 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित करके बनेगा विश्व रिकार्ड

उप्र अयोध्या में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में त्रेतायुग को जीवंत करने का प्रयास होगा। दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने दो विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दिया है। पहला रिकार्ड 1,100 लोग एक साथ आरती करके बनाएंगे। वहीं 25 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित कर दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।
दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव के 8वें चरण को सफल बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या सि के विभिन्न स्थलों पर रामायण के इन प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएगा। इसमें मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, रह इंडोनेशिया, कंबोडिया तथा नेपाल क सहित उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों है के करीब 500 प्रसिद्ध कलाकार ने अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संस्कृति विभाग की ओर से आधुनिक के तकनीक से सुसज्जित मंच एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही ब 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों के जरिए नई तकनीकों के माध्यम से त्रेतायुग की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे।

Back to top button