जालौन जिले की 4 नगर पालिकाओं में 2 मे भाजपा, एक मे बसपा,एक मे निर्दल प्रत्याशी का कब्जा

जालौन जिले की 4 नगर पालिकाओं में 2 मे भाजपा, एक मे बसपा,एक मे निर्दल प्रत्याशी का कब्जा
जालौन की जिले की चार नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में दो मे भाजपा, एक मे बसपा और एक मे निर्दल प्रत्याशी ने बाजी मारी है। कोच मे भाजपा के प्रदीप गुप्ता और जालौन में नेहा पुनीत मित्तल ने भाजपा का भगवा फहराकर अपने प्रतिद्वन्दियों को तगडी धूल चटाई है। उरई में भाजपा और बसपा के बीच कांटे की टक्कर रही। सातवें राउंड की मतगणना में बसपा प्रत्याशी और पूर्व पालिका अध्यक्ष गिरजा देवी 8000 से अधिक मतों से अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी वर्मा पर बढ़त बनाकर अपनी जीत पक्की कर ली है। कालपी मे प्रतिष्ठा पूर्ण अध्यक्ष पद के चुनाव मे निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव 63 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के दीवान अतीक सिद्दीकी से बढ़त बनाकर चुनाव का पांसा पलट दिया है। यहां रि-काउन्टिंग को लेकर फिलहाल हल्का शोर शराबा चल रहा है।
कोच नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने कांटे के संघर्ष में निर्दलीय प्रत्याशी विज्ञान विशारद सिरौठिया को 143 मतों से हराकर अध्यक्ष पद का ताज हथिया लिया है| भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता को 6562 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी विज्ञान विशारद सिरौठिया को 6419 मत मिले। ए आई एम आई एम पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव निरंजन को 6156 ,बसपा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा को 5 681, और सपा प्रत्याशी सुषमा शुक्ला को 5528 मत मिले |
भाजपा ने जालौन नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया है। यहां से पार्टी की प्रत्याशी नेहा पुनीत मित्तल ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सलमा इकबाल मंसूरी को 2851 मतों के भारी अंतर से पराजित कर पालिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
जिले की उरई नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव मे बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष गिरजा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की रेखा रानी वर्मा को आखिरी राउंड की मतगणना में 8000 से अधिक मतों से पीछे छोड़ दिया है। बसपा प्रत्याशी गिरिजा देवी इसके पहले भी एक बार उरई से पालिका अध्यक्ष रह चुकी है | कालपी पालिका अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के प्रत्याशी दीवान अतीक सिद्दीकी से आखिरी राउंड की गिनती पर 63 मतों से आगे हो गये हैं। लेकिन बसपा प्रत्याशी दीवान अतीक सिद्दीकी रिकाउंटिंग कराने के लिये पूरा जोर लगाये हुये हैं। जिसके चलते वहां हल्का-फुल्का बवाल चल रहा है।

 

Back to top button