नगर पंचायत बनकटी के सदस्यों ने सपा-बसपा छोड़ अरविंद पाल के नेतृत्व मे थामा भाजपा का दामन

नगर पंचायत बनकटी के सदस्यों ने सपा-बसपा छोड़ अरविंद पाल के नेतृत्व मे थामा भाजपा का दामन

उप्र बस्ती जिले में नगर निकाय का चुनाव समाप्त हो चुका है। नगर पंचायत बनकटी मे भाजपा से उर्मिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हे। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के प़तिनिधि अरविंद पाल के नेतृत्व नौ निर्वाचित सदस्यो ने सपा, बसपा छोड़ कर सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पर भाजपा की सदस्यता ‌लिया। भाजपा मे शमिल होनेवाले सूर्य नगर वार्ड से ऋषि राज मुनि , कलाम नगर से मो. हफिज, कृष्णा नगर से विद्या देवी, लोहिया नगर से मालती देवी, शंकर नगर से दिनेश चौधरी ,राजेंद्र नगर से विनोद कुमार यादव, मोहन नगर से प्रमिला देवी, आजाद नगर से निर्मला देवी, पटेल नगर से श्यामसुंदर चौधरीस सहित दर्जनो लोगो ने भाजपा की सदस्या ग्रहण किया। सांसद हरीश द्विवेदी सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। कहा केंद्र और प्रदेश सरकार के नीतियो से प्रभावित होकर भाजपा मे शमिल हुए है। जिसमे पार्टी और मजबूत होगी।

Back to top button