दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की मौत के मामले में हुई कार्रवाई

बाघों की मौत पर कार्यवाई

 

लखीमपुर-खीरी।  दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की मौत के मामले में कार्रवाई की गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष ममता संजीव दूबे ने मैलानी रेंज दुधवा टाइगर रिजर्व व बफरजोन के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी और चार वन दरोगा को उनके पद से हटा दिया है। हटाए गए सभी कर्मियों को रेंज कार्य से पृथक करते हुए उनसे संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी व उपनिदेशक दुधवा कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष ममता संजीव दूबे ने दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी वीपी सिंह, वन दरोगा जगदीश प्रसाद राणा, उत्तर खीरी वन प्रभाग बफरजोन के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुज रंजन, वन दरोगा सोनू भारती, उत्तर खीरी वन प्रभाग बफरजोन के निघासन रेंज के वन दरोगा मुशीर अहमद व पुष्कर सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।

Back to top button