विपक्ष के पास मुद्दा नहीं तो विदेश से करवा रही हमला : भूपेंद्र चौधरी

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं तो विदेश से करवा रही हमला : भूपेंद्र चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं से मिलकर विकास की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की

बहराइच : भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में गुरुवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश को विदेशों में अपार समर्थन मिल रहा है। युवाओं को सही रास्ते पर ले जाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग का योगदान अहम रहता है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बिना भेदभाव के सभी का विकास कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वह विदेश से हमला करवा रही है लेकिन जनता सब जानती है। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश को अलग पहचान मिली है। देश ऊंचाइयों की ओर जा रहा है और आगे बढ़ता जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत कर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन को सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

 

Back to top button