प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से देशभर के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 2500 से अधिक अल्पकालिक विस्तारकों से पीएम मोदी ने किया संवाद

वाराणसी महानगर के विभिन्न मंडलो में मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों ने एलसीडी के माध्यम से पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना

वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में “मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के जरिए देश भर के बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से हुए इस संवाद कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों ने महानगर के विभिन्न मंडलो में एलईडी के माध्यम सुना।
वाराणसी महानगर की शहर दक्षिणी विधानसभा अन्तर्गत काशी विश्वनाथ मंडल के बूथ संख्या 206 कुशवाहा लान, गंगापुर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को एलईडी वाल पर सुना।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से देश भर के दस लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का जो मंत्र दिया वो वाकई अद्भुत है और उर्जा का संचार करने वाला है। कहा कि पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में बूथ कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि बूथ पर सेवा भाव रखते हुए कार्य करें, लोगों की परेशानियों को समझें और उसे दूर करने में का हर संभव प्रयास करें।
कहा कि पीएम मोदी का उद्बोधन बूथ कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह भरने वाला रहा। कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस दौरान शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र नरसिंह दास, योगेश सिंह बबलू, अभिजित भारद्वाज, विष्णु यादव, दिलीप साहनी, दिलीप कुशवाहा, कनकलता मिश्र, रोहित पाठक, दीपक जायसवाल, सनी रस्तोगी, सुधीर त्रिपाठी, विजय सोनकर, कृष्णानंद पांडेय, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस क्रम में पं दीनदयाल मंडल अंतर्गत पियरी स्थित बर्नवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के मुख्य आतिथ्य में पीएम मोदी के वर्चुअल उद्बोधन को सुना।
शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के दस लाख से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया और उनसे संवाद किया। विभिन्न विषयों पर पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन मिला। कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन का भाव रखते हुए कोरोना काल में बिना किसी भेद भाव के हर वर्ग को मदद पहुंचाई, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जरुरत मंदों तक पहुंचाया,कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के क्रम में उत्तरी विधानसभा अंतर्गत धुपचण्डी मंडल के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की मंत्री पूजा दीक्षित के आवास पर नगर निगम के उपसभापति सुरेश चौरसिया एवं महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना
इस अवसर पर कमलेश सोनकर,वीरेंद्र गुप्ता,संजय पटेल,विनय जायसवाल,अंजना दीक्षित,ममता सिंह,सपना सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
महामना मंडल के कार्यकर्ताओं ने महापौर अशोक तिवारी के मुख्य आतिथ्य में अस्सी स्थित विष्णु मंदिर में पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना।
रविदास मंडल के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के मुख्य आतिथ्य में पटिया स्थित लक्ष्मी लॉन में पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना।
इसी क्रम में कैन्ट मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में श्रीनगर कॉलोनी (सिद्धगिरी बाग) स्थित बत्रा हाउस में सुना पीएम नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन

Back to top button