भारतीय संस्कृति जनजागरण को 15 सदस्यीय पत्रकारों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

भारतीय संस्कृति जनजागरण को 15 सदस्यीय पत्रकारों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

– रोडवेज पर अध्यक्ष ड़ा.पवन सक्सेना व अन्य गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं को रवाना किया

बरेली। भारतीय संस्कृति के जनजागरण, विश्व शान्ति के कल्याण और सद्भावना के उद्देश्य से 15 सदस्यीय पत्रकारों का एक जत्था लगातार सातवीं बार आज मंगलवार को रोडवेज बरेली से रवाना हुआ। जत्था पुत्तन सक्सेना एवम निर्भय सक्सेना के नेतृत्व में रवाना हुआ। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा बरेली के अध्यक्ष ड़ा. पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल , धर्मेंद्र सिंह बंटी, महेश पटेल, शंकर लाल, सुरेश रोचानी, शमी खान, राजेश सक्सेना, ललित कुमार, विजय सिंह गुरुवचन, समाजसेवी अजय राज शर्मा, एस के पांडे ने सभी जाने वाले लोगों को हार, पटका पहनाकर उनकी यात्रा की मंगल कामना की और उनका उत्साहवर्धन किया। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सदस्यों में सर्वश्री निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, शुभम ठाकुर, विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, गोविंद किशोर मिश्रा, मुकेश राजपूत, अर्जुन पटेल, कृष्ण प्रजापति, मोनिश कुमार, सक्षम शर्मा, निखिल कुमार, प्रेम पाल हैं

Back to top button