नीलगाय के टकराने से पलटी बोलेरो स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं समेत छह घायल

नीलगाय के टकराने से पलटी बोलेरो स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं समेत छह घायल

उप्र बस्ती जिले हर्रैया थाना क्षेत्र में हरदिया नहर के पास रविवार को सांय सात बजे बोलेरो के साामने अचानक नील गाय आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत बोलेरो चला रहे बेलाडे के प्रधानपति घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल दो महिलाओ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एनआरएल एम योजना अंतर्गत एक टीम मझारी गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिग देने गई थी। उन्हें लेने बेलाडे के प्रधान प्रतिनिधि राम सहाय सोनकर अपनी बोलेरो से गये हुए थे। सायं करीब सात बजे लौटते समय हरदिया गांव के पास सड़क पर अचानक नील गाय के आ जाने से बोलेरो उससे टकरा कर गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसमें की सुनीता पत्नी सुभाश चौधरी निवासी गौरा वाल्टरगंज,मीना पत्नी महेंद्र ,इंद्रावती पत्नी लक्ष्मी प्रसाद निवासी खजौला थाना मुंडेरवा,लक्ष्मीना पत्नी नरसिंग सिंह पुरानी बस्ती,कालिंदा पत्नी राम विलास पुरसिया थाना वाल्टरगंज घायल हो गई।बोलेरो चला रहे प्रधान प्रतिनिधि राम सहाय भी चोटिल हुए है।दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। जहां हालत गम्भीर होने पर सुनीता व कलिंदा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Back to top button