प्रयागराज के मदरसे में मेहमानों को तिरंगे पर नाश्ता परोस दिया, मुकदमा दर्ज

प्रयागराज के होलागढ़ के दहियावां बाजार में मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद मेहमानों को तिरंगे पर नाश्ता परोस दिया गया। कुछ देर बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। होलागढ़ के दहियावां बाजार में मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद मेहमानों को तिरंगे कपड़े पर नाश्ता परोस दिया गया। कुछ देर बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।
इस पर वह आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में दहियावां बाजार के व्यापारी भी शामिल थे। प्रदर्शन की खबर पुलिस अफसरों को मिली तो मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ वह पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Back to top button