बस्ती जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

पुलिस लाइंस, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व प्रतिष्ठानों में हुआ आयोजन

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती की छात्राएं

उप्र बस्ती जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बुद्धवार को जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। भजनों पर लोग रातभर आस्था की डुबकी लगाते रहे। रात 12 बजते ही नंद के आनंद भयो… गूंज उठा। वही कुछ जगहों पर बृहस्पतिवार को भी मनायी जायेगी।
जन्माष्टमी के दिन भक्तों ने उपवास रखकर भगवान कृष्ण की पूजा की। पुलिस लाइंस में भव्य झांकी सजाई गई। लोगों ने श्रीकृष्ण की आरती उतारकर जन्मोत्सव मनाया। जिले के सभी थाना परिसरों में भी राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ व जीआरपी पोस्ट पर झांकी सजाई गई। आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अभिनव श्रीवास्तव और इंद्रजीत तिवारी की अगुवाई में झांकी सजाई गई। देर रात तक जागरण का कार्यक्रम चला। इस मौके पर भक्ति गीतों पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम में एआरएम आयुष्य भटनागर ,सूबेदार सिंह, सुशील गौड़, सत्यदेव मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी बस्ती की छात्राएं

Back to top button