उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का गठन विष्णु दत्त शुक्ल अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह बने मंत्री
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का गठन विष्णु दत्त शुक्ल अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह बने मंत्री

उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बनकटी का त्रैवार्षिक अधिवेशन जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल के नेतृत्व में स्थानीय संसाधन केंद्र में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रमुख व्रतिनिधि रघुनाथ सिंह रहे। अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर विष्णुदत्त शुक्ला व राजेश कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित किए गए।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमंगल सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद भाष्कर, संयुक्त मंत्री संदीप कुमार , उपाध्यक्ष अवधेश कुमार व हेमंत कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह, संघ के जिला मंत्री लालजी पाठक, अध्यक्ष सुरेश गौड़, विष्णु दत्त शुक्ला , सुनील कुमार पांडेय उमाकांत शुक्ला आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ्र
इस मौके पर विनोद कुमार चौधरी, अशोक कुमार पांडेय, चंद्र शेखर गुप्ता, रेखा पांडेय, रेनू सिंह, मीरा त्रिपाठी, प्रियंका श्रीवास्तव, विरेंद्र कुमार शुक्ला, भोला प्रसाद शुक्ल, रितेश गोस्वामी आदि शिक्षक मौजूद रहे।