बस्ती जिले में उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के इं.अभिषेक सिंह अध्यक्ष व इं. गजानंद यादव बने सचिव

बस्ती जिले में उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के इं.अभिषेक सिंह अध्यक्ष व इं. गजानंद यादव बने सचिव

उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में हुआ। अध्यक्षता इं. केके मिश्र ने की। चुनाव में इं. अभिषेक सिंह अध्यक्ष व इं. गजानंद यादव सचिव चुने गए। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली पर केन्द्र और राज्य की सरकार गंभीर नहीं है। दूसरे सत्र में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के मंडल सचिव एवं चुनाव अधिकारी ई. संजय मौर्या की देखरेख में चुनाव हुआ। इं. धर्मेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, इं. हरीश त्रिपाठी संयुक्त सचिव, इं. रजनीश कुमार लेखा सम्प्रेक्षक, इं. अनुपम शर्मा प्रचार मंत्री, इं. तूलिका श्रीवास्तव वित्त सचिव बने। डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण के क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. राजेश श्रीवास्तव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Back to top button