बस्ती जिले में प्रतिमा ले जाते समय विवाद पर दो पक्ष ​भिड़े छह घायल गांव मे फोर्स तैनात

बस्ती जिले में प्रतिमा ले जाते समय विवाद पर दो पक्ष ​भिड़े छह घायल गांव मे फोर्स तैनात

उप्र बस्ती जिले में रुधौली क्षेत्र के तिगोडिया गांव में बृहस्पतिवार रात डीजे बजाते और गुलाल अबीर उड़ाते हुए लक्ष्मी – की प्रतिमा ले जाई जा रही थी। गुलाल दूसरे समुदाय के धर्मस्थल पर पड़ गया। इसी पर विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चल गए। दोनों पक्षों के छह लोगों को चोटें लगी हैं। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में के लिया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। विवाद की सूचना मिलते ही रुधौली और वाल्टरगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव को देखते हुए डीएम आंद्रे वामसी और एसपी गोपाल कृष्ण हो चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि तिगोडिया गांव में पोखरा काली माता के स्थान पर लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने लिए लोग रुधौली से ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर प्रतिमा ले जा रहे थे। कुछ लड़के डीजे पर नाचते हुए और अबीर उड़ाते हुए चल रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर अबीर पड़ गया। इसी पर विवाद गया जोकि मारपीट में बदल गया, जिसमें कमलेश ( 14 ), पवन 19) राजेश (14) मनीषा (18) इजहार अली ( 45 ) आदि को चोटें लगी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेने के बाद दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। डीएम ने बताया कि गांव में शांति कायम है। पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट मौजूद हैं।

Back to top button