तस्करी के लिए ले जाया जा रहा कछुआ और 3 लाख के जाली नोट बरामद, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: मालदा जिले में तीन लाख के जाली नोट के साथ एक युवक को और कछुआ के साथ तस्करी करते दो बिहार की महिला को
गिरफ्तार किया गया है। दोनों हो मामले में जांच चल रही है। आरपीएफ ने तस्करी से पहले दो महिलाओं को पांच कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये लोग बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने बचाए गए कछुओं को वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुप्त सूचना पर आरपीएफ की एक टीम ने दिल्ली से मालदा स्टेशन आ रही फरक्का एक्सप्रेस पर धावा बोल दिया। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से पांच कछुए बरामद हुए। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया.। गिरफ्तार लोगों के नाम लाखो देवी और मीना देवी हैं। आरोपी का घर बिहार के भागलपुर में है। शुरुआत में आरपीएफ को पता चला कि कछुओं को साहेबगंज से ट्रेन से ले जाया गया था।योजना कछुओं को मालदा से दक्षिण दिनाजपुर ले जाने की थी। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग पैसे के बदले में कछुओं की तस्करी कर रहे थे।वही दूसरी ओर
इंग्लिशबाजार पुलिस ने तीन लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार का नाम शाहीन शेख है। वैष्णवनगर के शुकपाड़ा इलाके में घर है। बीती रात रथबाड़ी इलाके से 3 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. बरामद सभी नोट 500 रुपये के हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि बरामद नकली नोट कालियाचक से लाये गये थे।गिरफ्तार लोगों को आज मालदा जिला अदालत में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट अशोक झा