सपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नेहा वर्मा होगी प्रत्याशी

उप बस्ती जिले में नगर निकाय चुनाव में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका सहित सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नेहा वर्मा का नाम घोषित किया गया है।प्रत्याशियों की घोषणा सपा जिलाध्यक्ष सदर विधायक महेंद्र ना‌थ यादव ने पत्रकारों से बातचीत में की है। ‌कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवकी स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सूची जारी की है। सूची के अनुसार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान सईद अहमद को इस बार बभनान से सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बसपा से पिछले नगर पंचायत में अध्यक्ष बने धीरसेन निषाद को भी सपा ने टिकट देकर रुधौली से प्रत्याशी बना दिया है। इसके अलावा मुंडेरवा से मो. आरिफ, नगर पंचायत गायघाट से राम सुरेश सोनकर, नगर बाजार से पूनम उपाध्याय, कप्तानगंज से चंद्र प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत गनेशपुर से नाहिदा बानो, बनकटी से गुजराती तथा हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कुंवर कौशलेंद्र प्र‌ताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Back to top button