बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ 2023 का पंजीकरण 14 से 24 नवंबर तक- सांसद हरीश द्विवेदी

सांसद खेल महाकुंभ का भव्य उदघाटन 12 दिसंबर को

उप्र बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ 2023 का आयोजन दो चरणों में होगा। खेल महाकुंभ के पहले चरण का आयोजन तीन दिसम्बर से 10 दिसंबर और दूसरा चरण 12 से 20 दिसंबर 2023 तक किया जायेगा। यह जानकारी सर्किट हाउस में सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में दिया।
सांसद खेल महाकुंभ 2023 का आयोजन होगा। दो चरणों में होने वाले खेल महाकुंभ में पांच लाख प्रतिभागियों की भागीदारी रहेगी। इसके लिए पंजीकरण नवंबर में होगा। तीसरे सांसद खेल महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए जल्द ही आयोजन समिति की घोषणा कर दी जाएगी।
सांसद ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण में करीब पांच लाख प्रतिभागी निबंध, पोस्टर, रंगोली, नृत्य व गायन और खेल प्रतियोगिता में भागीदारी होगें। पिछले वर्ष 32 प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार 34 खेलों के आयोजन की व्यवस्था की जा रही है। खेल व अन्य कार्यक्रम में भागीदारी करने वालों का पंजीकरण 14 नवंबर से 24 नवंबर तक ब्लाक मुख्यालय और जिला स्टेडियम में होगा। पंजीकरण बाद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता तीन दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर 2023 तक आठ दिनों तक चलेगी। यहां से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 दिसंबर से होगा, जो नौ दिनों तक चलेगा। प्रतियोगिता का समापन 20 दिसंबर 2023 को होगा। प्रतियोगिता की रूपरेखा बन गई है।

Back to top button