तीस्ता नदी में गिरी कार, दो की मौत दो को बचाया गया

सिलीगुड़ी: सिक्किम की लाइफ लाइन कहे जाने वाली NH10 में एक कार अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में जा गिरी। इस हादसे में सिक्किम के दो निवासियों की जान चली गई। दो मृत व्यक्तियों की पहचान विशाल छेत्री और थुपडेन भूटिया के रूप में की गई है। ये दोनों सिक्किम के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घटना सोमवार सुबह कालिम्पोंग जिला अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 के लिकोबीर इलाके में हुई। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू हुआ। हादसे में दो को मौत हो गई। दो लोगों को कार से बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह सिक्किम से सिलीगुड़ी जाने के क्रम में लिकोवीर के पास एक चारपहिया वाहन ने नियंत्रण खो दिया। यह 400 फीट नीचे तीस्ता नदी में गिरती है। सूचना मिलते ही तीस्ता चौकी की पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तीस्ता रंगित बचाव दल को बुलाया गया। लेकिन कार के पानी में डूब जाने के कारण बचाव दल को उसे बचाने के लिए तेजी लानी पड़ी। इसके बाद बचाव के लिए क्रेन बुलाई गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को नदी से निकाला गया। कार के अंदर से दो लोगों के शव बरामद किये गये। कलिम्पोंग की पुलिस अधीक्षक अपराजिता राई ने कहा, ”एक कार नियंत्रण खो बैठी और 400 फीट नीचे तीस्ता में गिर गयी। उस कार से दो शव बरामद किये गये। सिक्किम पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों की पहचान हो गयी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कलिम्पोंग जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जॉच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। @रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button