वैदिक मंत्रों के बीच गोण्डा में नंदिनी गौ माता मंदिर का शुभारंभ
सांसद वृजभूशण शरण सिंह ने अपने जन्म दिन पर बांटे 700 मेधावियों को पुरस्कार

बस्ती से सटे गोंडा जिले के नबाबगंज नंदिनी महाविद्यालय में नव निर्मित नंदिनी गौ माता मंदिर बन कर तैयार हो गया और सोमवार को कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद वृजभूशण शरण सिंह ने गौ माता मंदिर का वैदिक मंत्रोचार के साथ उद्घाटन किया, उनके साथ पूर्व सांसद केतकी सिंह , नानबच्चा पांडेय, संजीव सिंह, महेंद्र सिंह समेत हजारों की तादाद मे समर्थक मौजूद रहे।
सांसद श्री सिंह ने अपने जन्म दिन पर मेधावी छात्र छात्राओं को मोटर साइकिल व नकद पुरस्कार देकर 700 छात्र/ छात्राओ को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर व अयोध्या से जुडी नंदिनी गौमाता का यूपी में पहला मंदिर बनकर तैयार हुआ है जिससे यहां का माहौल राम मय हो गया। अयोध्या के साधु संत सांसद वृजभूशण शरण सिंह को आर्शीवाद देने आये। विधायक प्रेम नारायण पांडेय, विधायक अजय सिह, विधायक बावन सिंह, विधायक पल्टूराम ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अयोध्या के संत ने सांसद को हनुमान जी की गदा देकर आर्शीवाद दिये।