Basti News:सामूहिक दुष्कर्म में एक नामजद सहित चार पर केस दर्ज
Basti News:सामूहिक दुष्कर्म में एक नामजद सहित चार पर केस दर्ज
उप्र बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हर्रैया थानाक्षेत्र के छपिया निवासी गोलू व तीन अन्य के खिलाफ एससीएसटी, सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ कलवारी अशोक कुमार मिश्र ने तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जिसके बाद न्यायालय में बयान कराया जाएगा। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि छह जनवरी शाम करीब पांच बजे उसके गांव की एक लड़की उसकी बेटी को शौच के बहाने सीवान में ले गई। जहां उसने हर्रैया थानाक्षेत्र के एक लड़के को बुला रखा था। उस लड़के के साथ तीन अन्य लड़के भी आए थे। सभी मिलकर उसकी लड़की को गन्ने के खेत में उठा ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अपशब्द कहते हुए धमकी दिए कि शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे।