पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में

सिलीगुड़ी: पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। दार्जिलिंग में एक सार्वजनिक जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा था”अगर दार्जिलिंग के लोग उन्हें चाहते हैं” तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। सवाल उठा था की उन्हें
पहले भाजपा की सदस्यता लेना होगा। लगता है की इसी के तहत वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। लगता है की अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह भाजपा से
दार्जिलिंग से चुनाव लडे। उन्होंने कहा था की, “मैंने यह बात पहले किसी से नहीं कही है। मई 1962 में मुंबई में जन्मे श्रृंगला दार्जिलिंग के सिक्किमी परिवार से आते हैं, जो 1835 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा अधिग्रहण से पहले सिक्किम (तब एक संप्रभु राजनीतिक इकाई) और संक्षेप में नेपाल का एक हिस्सा था। उन्होंने 2022 में अपने कूटनीतिक करियर से संन्यास ले लिया। उनके लगभग चार दशक के कार्यकाल में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इसके अलावा अन्य प्रमुख पदों के अलावा अमेरिका और बांग्लादेश में दूत भी रहे। पिछले साल, उन्होंने भारत के G20 अध्यक्ष पद के मुख्य समन्वयक के रूप में कार्य किया, जिन्हें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य के लिए चुना था। वर्तमान में वे दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हैं, एक संगठन जिसकी स्थापना उन्होंने ‘पहाड़ियों की रानी’ को विकसित करने के लिए की थी. सोसायटी 2014 में शुरू की गई थी और 2021 में कोविड महामारी के दौरान इसका रजिस्ट्रेशन हुआ। दार्जिलिंग की हालिया यात्राओं में उन्हें सार्वजनिक पहुंच स्थापित करने के प्रयास में देखा गया है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button