गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने गुरुवार को सपत्नीक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के दर्शन किए

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने गुरुवार को सपत्नीक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के दर्शन किए।
केंद्रीय मंत्री श्रीपद यशो नाइक सहित गोवा कैबिनेट के सम्मानित मंत्रियों, विधायकों तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभु श्री राम लाल के दर्शन किए।
दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री डा प्रमोद सावंत सहित 59 सदस्यीय दल महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचा। एयरपोर्ट पर यूपी सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पंड्येय बादल सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति से स्वागत किया।
डॉ सावंत ने प्रभु श्री राम के दर्शन करने के बाद कहा कि मैं भाग्यवान हूं, कि मुझे श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वर्षों से जिसकी हम प्रतीक्षा कर रहे थे, वह प्रतीक्षा पूरी हुई है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं। यह मंदिर राष्ट्र मंदिर है, सभी जाति धर्म, पंथ के लोग यहां दर्शन के लिए आ रहे है। हमारे साथ कैथोलिक मिनिस्टर व एमएलए भी दर्शन करने आए है।सदियों की आस पूरी हुई है। उन्होंने मंदिर की उत्तम व्यवस्था के लिए ट्रस्ट को धन्यवाद दिया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नगर के विकास कार्यों व प्रशासनिक व्यवथा के लिए अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोवा में जो भी प्रभु श्री राम के दर्शन करना चाहते है, उन सभी नागरिकों को गोवा सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना के तहत दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री श्रीपाद यशो नाईक ने कहा कि पूरे देश का स्वप्न राम मंदिर निर्माण का था। वह स्वप्न साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि गोवा एक छोटा राज्य है, फिर भी गोवा से 1000 से अधिक कारसेवक आए थे, और उन्होंने संकल्प लिया था, राम लला हम आयेंगे मंदिर वही बनायेगे। आज वह संकल्प पूर्ण हुआ है। सैकड़ों वर्षों के संघर्ष की सुखद परणिति श्री राम मंदिर है। दर्शन पाकर भाव विभोर हूं, खुशी से आंखे छलक गई है। प्रत्येक वर्ष दर्शन के लिए आने का संकल्प है। राम लला की कृपा है, जो उन्होंने दर्शन दिए है। अयोध्या देश का सांस्कृतिक केंद्र है। इस भूमि को नमन।
गोवा सरकार के मंत्री मोबिन गुदीनो ने कहा कि दर्शन करके मन बहुत खुश है। साढ़े पांच सौ की प्रतीक्षा के बाद बना श्री राम मंदिर देश की एकता के लिए बड़ा संदेश है। देश की एकता के दर्शन यहां हो रहे है।
गोवा सरकार के मंत्री एलेक्स सिकेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद। मैं यहां आकर बहुत खुस हूं और सुखद यादें लेकर लौट रहा हूं।
विधायक माइकल लोगो ने कहा कि भगवान राम के दर्शन करके मन बहुत प्रसन्न है।

Back to top button