नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, मुण्डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह समेत कई लोगों थामा भाजपा का दामन
Basti News:नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, मुण्डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह समेत कई लोगों थामा भाजपा का दामन
उप्र बस्ती जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बस्ती अध्यक्ष नेहा वर्मा, हर्रैया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बसपा से मुण्डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह समेत कई लोगों ने लखनऊ में भाजपा ज्वाइन कर लिए। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए झटका माना जा रहा है। अध्यक्ष नेहा वर्मा, उनके पति सपा नेता अंकुर वर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बुधवार को भाजपा में शामिल कराया।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र और नगर अध्यक्ष अलोक पाण्डेय की मौजूदगी में नेताओं ने भाजपा की रीति-नीति अपनाने का शपथ लिया। इन नेताओं के साथ उमेश प्रजापति, जीवन चौधरी लारा, कृष्ण कुमार चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, आदर्श पाठक, विक्रम चौहान, विकास वर्मा, अर्जुन कनौजिया, रंजीत चौहान, मोहम्मद जलील, पवन अग्रहरी, पवन वर्मा, रोहन श्रीवास्तव, संतोष भारद्वाज, विवेक श्रीवास्तव, मनप्रीत सिंह हरी, सूरज गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता ली।
सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी, जगदीप श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, सचिन शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडेय, मोहम्मद इदरीश, सुभाष श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने बधाई दी।