जिस मां के कारण शंकर घोष भाजपा में हुए थे उस मां का निधन

सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव के पहले सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष की मां का रविवार को निधन हो गया है। भाजपा के शीर्ष नेता ही नहीं बल्कि दूसरे दलों के नेता प्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई है। शंकर घोष की मां पारुल देवी लंबे समय से बीमार थीं। उनकी तबीयत कुछ दिन पहले ज्यादा बिगड़ गयी थी।जिसके बाद 12 तारीख को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से पारुल देवी की मौत हो गयी। घटना की खबर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ का विधायक के आने जाने का तांता लग गया है। बताया जाता है की विधानसभा चुनाव के पहले शंकर घोष माकपा के चर्चित नेता थे। वे संघर्षशील होने के साथ पूर्व मंत्री अशोक घोष के करीबी रहे। उन्हें वे अपना राजनीतिक गुरु भी मानते है। इसी बीच शंकर घोष की मां बीमार थी। एक नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था। उसके पास ही एक बच्चा बीमार था उसका इलाज चल रहा था। पैसा का अभाव था। इसकी जानकारी सांसद राजू बिष्ट को पता चला वह उस नर्सिंग होम में पहुंच गए। सासंद ने बच्चे का सही से इलाज करवाया बल्कि शंकर घोष का मन जीत लिया। उन्होंने भाजपा में योगदान किया और यहां से विधायक बन गए। इस बात का खुलासा खुद विधायक शंकर घोष ने किया था। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button