रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव गति शक्ति विश्वविद्यालय के पहले चांसलर नियुक्त

नई दिल्लीः देश के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को गति शक्ति विश्वविद्यालय का पहले चांसलर नियुक्त किया गया है।

भारत की राष्ट्रपति ने अश्विनी वैष्णव रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार को गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा का चांसलर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि अश्विनी वैष्णव गति शक्ति विश्वविद्यालय के प्रथम चांसलर होंगे।

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने डॉ. मनोज चौधरी, प्रोफेसर आईआईटी, जोधपुर को गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा में वाइस चांसलर के पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button