मैरिज हाल में मोबाइल को लेकर बाराती और ग्रामीणों में मारपीट, बिना फेरे विदा हो गई दुल्हन

मैरिज हाल में मोबाइल को लेकर बाराती और ग्रामीणों में मारपीट, बिना फेरे विदा हो गई दुल्हन

उप्र बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पांडव नगर में बृहस्पतिवार रात मैरिज हाल में मोबाइल को लेकर बाराती और ग्रामीणों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई दो बार हुई मारपीट के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना में दूल्हा सहित कई बराती घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजवाया। विवाद बढ़ता देख बिना शादी के ही दुल्हन की विदाई हो गई।
कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर के एक युवक की शादी दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव में तय हुई थी। 25 अप्रैल को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फेरहशन(पांडव नगर) में स्थित एक मैरिज हाल में बरात पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का भरपूर स्वागत किया गया। रात 10 बजे द्वारपूजा व जयमाल के बाद रात 11 बजे बराती और घराती खाना खा रहे थे। तभी बरात में आये संजय कुमार की मोबाइल लेकर एक युवक भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए संजय ने गुहार किया। इस पर बरातियों ने युवक की पिटाई कर दिया। बीच बचाव करने गये मैरिज हाल के मालिक की भी पिटाई कर दिए। अधिकतर बराती शराब के नशे में धुत थे। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में लोग जुट गये औऱ बरातियों की जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पहले संजय कुमार, राम आशीष सहित पांच बारातियों की पिटाई कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। बीच बचाव में दूल्हे और उसके घरवालों को भी ग्रामीणों ने पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद भी तनाव का माहौल बना रहा। जिससे बिना शादी किये ही दुल्हन की रात दो बजे विदाई कर दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मैरिज हाल में विवाद की बात सामने आई है। मामले में कार्रवाई किया जा रहा है।

Back to top button