अयोध्या राममंदिर पहली बारिश में टपकने लगी छत प्रधान पुजारी नाराज

अयोध्या राममंदिर पहली बारिश में टपकने लगी छत प्रधान पुजारी नाराज

अयोध्या राम मंदिर में विराजे रामलला की छत पहली बारिश मे टपकने लगा पानी। राम मंदिर के गर्भ गृह से सम्बंधित सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भ गृह के बाहर वीआइपी दर्शन स्थल पर तेजी के साथ छत से पानी का रिसाव हो रहा है। श्रीराम लला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि आश्चर्यजनक घटना है। देश के नामचीन इंजीनियर राम मंदिर के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। 22 जनवरी को अभी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। राममंदिर के छत से पानी टपक रहा है। यह मानसून की पहली बारिश में ही तेज पानी का रिसाव हो रहा है। विश्व प्रसिद्ध मंदिर के निर्माण कार्य में बारिश के पानी का रिसाव आश्चर्यजनक किंतु सत्य है। निर्माण कार्य में हुई लापरवाही है। गर्भ गृह में पहले हुई वर्षा में भी टपका था पानी जिसे किया गया था ठीक। गर्भ गृह के सामने दर्शन स्थल जहां पर नए पुजारी कार्य करते हैं। वहाँ वीआईपी दर्शन मार्ग पर पानी भर गया था। रात में हुई बारिश के बाद सुबह जब पुजारी भगवान के पूजन के लिए गए तो वहां पर पानी भरा मिला पानी। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

Back to top button