नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को डेढ़ करोड़ और मां अन्नपूर्णा के चरणों में चढ़ाया एक करोड़ का दान, बेटे व बहू के लिए मांगा आशीष

नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को डेढ़ करोड़ और मां अन्नपूर्णा के चरणों में चढ़ाया एक करोड़ का दान, बेटे व बहू के लिए मांगा आशीष

 

 

 

वाराणसी। बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण पत्र बाबा विश्वनाथ को देने आई नीता अंबानी ने श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को 1 करोड़ 51 लाख रुपए व मां अन्नपूर्णा मंदिर को 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाबा के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित किया।

 

रिलायंस ग्रुप की चेयरमैन नीता अंबानी ने सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे कॉरिडोर का भ्रमण किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से बेटे अनंत अंबानी व बहू राधिका के लिए आशीर्वाद मांगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की भव्यता देख वह अभिभूत हुईं।

 

इसके बाद नीता अंबानी ने मां अन्नपूर्णा व के दरबार में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने मां का विधि-विधान से पूजन कर ध्यान लगाया। इसके साथ ही उन्होंने मां अन्नपूर्णा के चरणों में बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए आशीर्वाद मांगा। नीता अंबानी के दर्शन पूजन के दौरान रिलायंस ग्रुप के ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम ट्रस्ट को 1 करोड़ 51 लाख रुपए दान किए। वहीं उन्होंने एक करोड़ रुपए का दान मां अन्नपूर्णा के चरणों में भेंट किया।

Back to top button