फर्जी जीएसटी फर्म खोलकर करोडों के फ्रॉड में शामिल दंपति की ढाई करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
नोएडा मे तीन हजार से अधिक फर्जी जीएसटी फॉर्म खोलकर सरकार को 15 हजार करोड़ नुकसान करने वाले गिरोह के दो आरोपियों की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है। कुर्क संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपये के आसपास है। इस मामले में फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मयूर उर्फ मनी ग्रेटर नोएडा चारू नागपाल पत्नी मयूर पुलिस प्रशासन ने संपत्ति कुर्क की है। यह जीएसटी फॉर्म फ्रॉड मामले में शामिल थे। कुछ आरोपी फ्रॉड करने के बाद विदेश भाग गए हैं। जिनका सुराग दुबई में निवास करने का मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।