विवाहिता की मौत मामले में छह ससुराली नामजद,सास ससुर गिरफ्तार

विवाहिता की मौत मामले में छह ससुराली नामजद,सास ससुर गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के छितिरगांवा में बृहस्पतिवार को विवाहिता की मृत्यु के मामले में सोनहा पुलिस ने गोंडा जनपद के थाना वजीर गंज गांव राय रुपीपुर तिवारी पुरवा निवासी मृतका के पिता लवकुश तिवारी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में मोटरसाईकिल न मिलने पर बृहस्पतिवार रात करीब 1.30 बजे गला दबाकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई। जिसमें पति, सास, ससुर व तीन ननद ने यह कृत्य किया। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया मृतिका के पिता के तहरीर पर ससुर अशोक पाण्डेय, सास उषा देवी, पति राजदेव, ननद रोशनी, काजल व अंजलि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ससुर और सास को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button