सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर की संपति 1500 करोड़ की : डॉक्टर सुकांत मजूमदार

कहा, भाजपा जिला कमेटी आज कर रही प्रदर्शन, ईडी से जांच की मांग

सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर की संपति 1500 करोड़ की : डॉक्टर सुकांत मजूमदार
कहा, भाजपा जिला कमेटी आज कर रही प्रदर्शन, ईडी से जांच की मांग
अशोक झा, सिलीगुड़ी: केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर सिलीगुड़ी डिप्टी मेयर रंजन सरकार उर्फ राणा के खिलाफ ऐसा बयान दिया जिससे राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा की आज सिलीगुड़ी नगरनिगम के पास विकास के लिए पैसे नहीं है जबकि पता चला है की डिप्टी मेयर रंजनशील सरकार उर्फ राणा के पास 1500 करोड़ की संपति है। वह क्या कोई उद्योगपति है। उनके संपति की जांच होनी चाहिए। वह इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा की टीएमसी नेताओं की हालत आज जल बिन मछली जैसी है। अगर टीएमसी नेताओं के पास रोज पैसा नही आए तो वह जी नहीं सकते जैसे की पानी के बिना मछली। नेताओं के अवैध संपति की जांच कराई जाएगी। कोई भी हो भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी। इस मुद्दे को लेकर भाजपा जिला कमेटी की ओर से रैली निकाल नगर निगम का घेराव किया गया। भाजपा की मांग थी की शहर को जाम मुक्त, जल निकासी की व्यवस्था और साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाय। साथ ही डिप्टी मेयर समेत सभी पार्षदों की संपति की जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाया जाय। घेराव के दौरान पुलिस की काफी व्यवस्था थी। नगर निगम के मुख्य द्वार तक पहुंचकर भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया।
मजूमदार को भेजेंगे लीगल नोटिस : रंजन सरकार
भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सुकांत मजूमदार के बयान को लेकर डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा की भाजपा बंगाल में हार कर दिवालिया हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। इसलिए वे अनाप शनाप बयान दे रहे है। उन्हें या तो माफी मांगना होगा या उन्हें हम कानूनी नोटिस का जवाब देना होगा। कारवाई के लिए मुझे जिस हद तक जाना होगा हम जायेंगे। उन्होंने कहा की हम जमीन के नेता है। स्कूल से कानून तक की किताबें पढ़ी है।

Back to top button