केंद्र की साजिश बंगाल को पानी छोड़ बढ़ाया राज्य की परेशानी

अशोक झा, कोलकोता : ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर के पंसकुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की और बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार डीवीसी बांध की क्षमता 100% से घटकर केवल 36% रह गई है।सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पाशकुरा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करते हुए चेतावनी दी कि वह डीवीसी से सभी संबंध तोड़ने के बारे में विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डीवीसी के बांध मैथन और पंचेत, जो झारखंड और बंगाल की सीमा पर हैं, से छोड़ा गया पानी इस संकट का कारण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डीवीसी बांधों की सफाई में विफल रही है, जिससे जल भंडारण क्षमता 36 प्रतिशत तक घट गई है। उन्होंने इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। सीएम बनर्जी ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को मानव निर्मित बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राज्य में स्थिति के पीछे एक साजिश है।डीवीसी बांध मैथन और पंचेत में स्थित हैं, जो झारखंड-बंगाल सीमा पर बना है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पाशकुरा में बाढ़ की स्थिति की निगरानी करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि वह निगम के साथ सभी संबंध तोड़ देंगी। यह मानव निर्मित बाढ़ है : बंगाल CM: ममता बनर्जी ने कहा, “यह बारिश का पानी नहीं है, यह केंद्र सरकार के संगठन डीवीसी द्वारा अपने बांधों से छोड़ा गया पानी है. यह मानव निर्मित बाढ़ है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र सरकार डीवीसी के बांधों की सफाई क्यों नहीं कर रही है, जहां जल भंडारण क्षमता 36 प्रतिशत कम हो गई है. इसमें बड़ी साजिश है. यह जारी नहीं रह सकता और हम इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। बनर्जी ने दावा किया कि डीवीसी ने इस साल 5.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिससे मौजूदा संकट बढ़ा है। उन्होंने कहा, “मैं प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दूंगी कि सभी बाढ़ग्रस्त लोगों को पर्याप्त राहत सामग्री मिले। सरकारी सूत्रों के अनुसार पश्कुरा से बनर्जी हुगली और हावड़ा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगी। बुधवार से वह बाढ़ से प्रभावित राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रही हैं।
3 दिनों तक बंगाल-झारंखड बॉर्डर बंद रखने का ऐलान: ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल झारखंड बॉर्डर 3 दिनों के लिए बंद रहेगी। ममता ने डीवीसी से सभी संबंध तोड़ने की भी धमकी दी. ममता बनर्जी के अनुसार झारखंड सीमा के पास सड़कें जलमग्न होने लगी हैं, इसलिए मैं नहीं चाहती कि झारखंड से आने वाले वाहन बाढ़ के पानी में डूब जाएं इसलिए मैं झारखंड सीमा को तीन दिनों के लिए बंद करने की घोषणा कर रही हूं। सीएम ममता ने यह भी कहा कि उन्होंने डीवीसी द्वारा पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को तीन बार बताने की कोशिश की, लेकिन केंद्र ने हमारी बात नहीं सुनी। डीवीसी केंद्र सरकार के अधीन है और डीवीसी द्वारा छोड़ा गया पानी बंगाल में बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। इसलिए मैंने डीवीसी से सभी संबंध तोड़ने का फैसला किया है।

Back to top button