रिटायर महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 55 लाख रूपये
रिटायर महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 55 लाख रूपये

उन्हें दो दिन तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा और 54.61 लाख रुपये वसूलने के बाद छोड़ा। यह रुपये जालसाजों ने अपने कई खातों में ट्रांसफर कराए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से महिला सदमे में हैं। पीड़िता शहर के उत्तरी जोन के एक इलाके में रहती हैं। वह गैर जनपद से रिटायर प्रोफेसर हैं। 12 सितंबर को उनके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह दिल्ली के नेहरा पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। धमकाते हुए कहा कि आपके आधार कार्ड से एचडीएफसी बैंक में एक खाता खोला गया है। खाते में मिलियन डालर डाला गया है। खाते से मनी लांड्रिंग हो रही है। उसके आधार कार्ड के जरिए एक सिम जारी हुआ है। नंबर ड्रग सप्लाई में प्रयोग किया जा रहा है। आधार कार्ड और सिम नंबर के आधार पर आपके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए, उनकी डिटेल जुटाई जा रही है।