लिटिल फ्लावर्स स्कूल: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने पेश किये एक से बढ़कर एक मॉडल

लिटिल फ्लावर्स स्कूल: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने पेश किये एक से बढ़कर एक मॉडल

उप्र बस्ती जिले में लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम् वाल्टरगंज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने कुल 51 मॉडल प्रस्तुत किए। जिनमें विज्ञान, पर्यावरण, ऊर्जा, कृषि, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण निवारण, मृदा संरक्षण आदि अनेक विषयों पर शानदार मॉडल प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में जीआईसी के प्रवक्ता डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, प्रवक्ता यशदीप श्रीवास्तव, सक्सेरिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विजय कुमार गुप्ता, सच्चिदानंद मिश्र व राजहंस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता उपेंद्र कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी हिंगुरानी ने किया। उन्होंने विज्ञान का उद्देश्य मानवता के कल्याण पर होने पर जोर दिया। प्रबंधक ने कहा कि कल यही बच्चे अब्दुल कलाम, भाभा, जगदीश वसु, आर्यभट्ट बनकर देश को विश्वगुरु बनाएंगे। निर्देशिका अपर्णा सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। प्रिंसिपल वंदना सिंह ने बच्चों की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम पर्यवेक्षकों के रूप में प्रवक्ता केएन मिश्र, प्रवक्ता मुकेश गुप्ता, प्रवक्ता स्वदेश त्रिपाठी व हर्षिता लखमानी ने योगदान दिया। स्कूली बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत करने के साथ ही वर्तमान समय में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी, जिससे हर कोई प्रभावित हुआ।

Back to top button