सिद्धार्थनगर के धार्मिक तीर्थ यात्रा पर गए उड़ीसा में बस दुर्घटना होने पर दो की मौत पांच घायल

सिद्धार्थनगर के धार्मिक तीर्थ यात्रा पर गए उड़ीसा में बस दुर्घटना होने पर दो की मौत पांच घायल

उप्र बस्ती जिले में डुमरियागंज से धार्मिक यात्रा पर गई बस में इटवा थाना क्षेत्र के एक ही गांव से सात श्रद्धालु सवार थे। धार्मिक यात्रा कराकर लौट रही बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से सिकरी गांव के दो लोगों की मौत होने के साथ ही पांच अन्य लोग घायल हो गए। इन घायलों को उड़ीसा के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर मृतक और घायलों के परिवारीजन शनिवार को उड़ीसा के लिए रवाना हो गए। बस श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों बाबा भुनेश्वर नाथ, कोर्णाक, जगन्नाथपुरी की यात्रा कराकर शनिवार को लौट रही थी। श्रद्धालुओं से भरी बस उड़ीसा के ही जलेश्वर थाना क्षेत्र में ही अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। बस में सवार श्रद्धालुओं के बीच कोहराम मच गया।
आसपास के लोगों ने दुर्घटना देखी तो वे दौड़ पड़े। उड़ीसा पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र स्थित सिकरी गांव निवासी राम प्रसाद (55) और संतराम (53) की मौत हो चुकी थी। सिकरी गांव के ही रामलौटन (56) और उनकी पत्नी सुभावती (54), राम कृपाल (65) और उनकी पत्नी फूलमती (65) तथा रामप्रसाद यादव की पत्नी सुमिरता (58) घायल हो गई। घायलों का इलाज के लिए बालासोर जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दुर्घटना में बलरामपुर जिले के भी लोगों की मौत होने तथा दस लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना की खबर के बाद मृतकों व घायलों के परिजन उड़ीसा के लिए रवाना हो गए हैं।
————
इटवा थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह उड़ीसा से बस दुर्घटना की खबर आई थी। इटवा क्षेत्र के दो लोगों की मौत व पांच के घायल होने की सूचना है। उनके परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई।

Back to top button