महेश शुक्ला का बढ़ा कद उप्र गोसेवा आयोग के बने उपाध्यक्ष

महेश शुक्ला का बढ़ा कद उप्र गोसेवा आयोग के बने उपाध्यक्ष

उप्र बस्ती जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का कद बढ़ा दिया गया है। उन्हें योगी सरकार में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग का सदस्य/ उपाध्यक्ष नामित किया गया है। राज्यपाल की संस्तुति पर उन्हें नया शासकीय दायित्व मिला है। 90 के दशक से उन्होंने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति की शुरूआात की थी। 1992 के राम मंदिर आंंदोलन में भी उनकी भूमिका रही। शुक्ल 5 सालों से लगातार भाजपा के विभिन्न संगठनों में अपना दायित्व निभाते रहे। स्वतंत्रदेव सिंह के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष होने के दौरान उन्हें भाजयुमो का जिलाध्यक्ष भी बनाया गया था। वह अन्य प्रांतों में भी सांगठनिक दायित्वों को कई बार निभा चुके हैं। उनके समर्पण एवं निष्ठा को देखते पार्टी ने उन्हें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के प्रस्तावित किया। इसके बाद योगी सरकार में राज्यपाल की संस्तुति से उन्हें प्रदेश गोसेवा आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके जरिये पार्टी बस्ती में अपना राजनीतिक समीकरण साधने का भी दांव चला है। वर्तमान में यहां विपक्षी खेमे के तीन विधायक और एक सांसद है। अभी हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से सपा ने शिकस्त दे दी थी। इस समय जिले में भाजपा के केवल एक विधायक है। इस शून्यता को भरने के लिए भी महेश शुक्ल का कद बढ़ाया गया है। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, पं. सरोज शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सुशील सिंह, केके दुबे, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, सीए सीपी शुक्ल, रवि सोनकर आदि ने बधाई दी है।

Back to top button