बलवंत मोर्टस रूधौली में पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल ने बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक और सीएनजी बाइक फ्रीडम किया लांच

बलवंत मोर्टस रूधौली में पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल ने बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक और सीएनजी बाइक फ्रीडम किया लांच

भारत दोपहिया वाहन बाजार में बजाज अपने इलेक्ट्रिक वहन में तेजी से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक और सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम- 125 का स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया था। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को बस्ती जिले में प्रकाश बजाज के रूधौली में सब डीलर बलवंत मोर्टस पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल ,संदीप सिंह, रवि चौधरी, बलवंत सिंह ने बजाज चेतक और सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम- 125 के मौजूदा लुक में कई अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है।
पूर्व विधायक ने कहा आज जब पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण कर रही है। पर्यावरण बचाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन एक वरदान है। इस लिए लोगो इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करना चाहिए। यह स्कूटर लोगो के सुविधा देखकर कंपनी ने बनाया है। जिसके कारण लोगो को खूब पसंद आयोगा। साथ ही कई लोगों को वाहन की डिलीवरी भी दी गई। समारोह में उपस्थित लोगों ने अनेक रंगों में उपलब्ध बजाज चेतक स्कूटर और सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम को काफी सराहा।
——————-
बलवंत मोर्टस के डायरेक्टर संदीप सिंह ने कहा कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी रोबस्ट बॉडी और अडवांस्ड टेक्नॉलजी के लिए जानी जाती है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 123 किलोमीटर तक की है। इसकी शुरूवती कीमत 95,999 है। इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक 2901 में ईको और स्पोर्ट्स जैसे दो राइडिंग मोड, कलर डिजिटल कंसोल, अलॉय व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हिल होल्ड, रिवर्स, जियो फेंसिंग, ऐक्सेस टू राइड मोड, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, फॉलो मी होम लाइट्स समेत काफी सारी और भी खूबियां हैं।
—————-
प्रकाश बजाज के डायरेक्टर रवि चौधरी ने बताया कि बजाज फ्रीडम- 125 दुनिया पहली बार सीएनजी से चलने वाली बाइक है।इस फ्रीडम सीएनजी बाइक में 2 किलोग्राम का सीएनजी सिलेंडर दिया गया है। साथ ही 2 लीटर का फ्यूल टैंक भी है। इस बाइक में 7 अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।

Back to top button