गोण्डा :पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर जान लेवा हमले मे अभियुक्त कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एमपी एमएलए कोर्ट से बरी

गोण्डा :पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर जान लेवा हमले मे अभियुक्त कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एमपी एमएलए कोर्ट से बरी हो गए। कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी एमपी/एमएलए कोर्ट से बरी किये जाने के बाद उन्होने कहा कि  हमे न्यायपालिका पर भरोसा है आगे भी भरोसा रहेगा। इससे ज्यादा मै इस दोषमुक्त किए जाने पर कुछ नही कह सकता हूं।

 

पूर्व मंत्री की फैसला आने के पहले 2021 में ही मौत हो गयी

सपा नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की 2021 में कोरोना से मौत हो गयी थी। मौत के बाद सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह अंतिम संस्कार मे शामिल होकर कन्धा दिया था। मुकदमे बाजी के बाद भी पंडित सिंह का सामना मंत्री पद पर रहते हुए कई बार हुआ तो पंडित सिंह बृजभूषण शरण सिंह का पाँव छूने में भी पीछे नही रहते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button