Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

उप्र बंस्ती जिले में मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एकडंगी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। ससुराली शव लेकर गांव चले आए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मुंडेरवा थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का दाह संस्कार भी किया जा चुका है। पूछताछ कर आरोपों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पुनीता (22) उर्फ मोनिका पुत्री रामनवल निवासी बकौली थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर की शादी दिसम्बर 2018 में बस्ती जनपद के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एकडंगी निवासी राहुल पुत्र राजेन्द्र गौड़ संग हुई थी। दोनों की तीन संतानें हैं। जिनमें चार वर्षीय बेटा नित्यम, ढाई साल की बेटी लाडो व छह माह की बेटी परी है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बुधवार की देर रात पुनीता अपने बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी। परिजन जिला अस्पताल ले गए, हालत नाजुक देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पुनीता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ससुराल पहुंचे पुनीता के भाई संदीप ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुंडेरवा थाने में तहरीर दी है। इसमें पति राहुल के अलावा सास, ससुर, देवर और ननद समेत सात लोगों को आरोपी बनाया है।

थानाध्यक्ष मुंडेरवा का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।