Basti News: अब रोडवेज बसों की एप से मिलेगी लोकेशन की जानकारी चालक और परिचालक नही कर सकेंगे मनमानी

Basti News: अब रोडवेज बसों की एप से मिलेगी लोकेशन की जानकारी चालक और परिचालक नही कर सकेंगे मनमानी

उप्र, बस्ती जिले में परिवहन विभाग अब अपनी सेवाओं को और बेहतर करने के लिए एक नया कदम उठाया है। अब रोडवेज की बसों की लोकेशन एप के जरिए पता चल सकेगी। एक ऐसा एप विकसित किया जा रहा है, जिसके जरिये बसों की स्थिति की जानकारी हर वक्त मिल सकेगी। इसके लिए जिले की भी बसों का ब्योरा परिवहन निगम ने जुटाया है।

नई व्यवस्था लागू करने के लिए बसों की टाइमिंग का निर्धारण किया जा रहा है। रोडवेज डिपो बस्ती से संचालित कुल 102 में से 32 अनुबंधित बसें हैं। इस प्रक्रिया के लागू होने के बाद बसें अपने नियमित समय से ही संचालित की जाएंगी।

चालक और परिचालक इसमें मनमानी नहीं कर सकेंगे। एप से यात्री बसों की लोकेशन भी जान सकेंगे। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से बसों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलाने की तैयारी हो रही है। इसके अंतर्गत बसों के चलने का टाइम टेबल पहले तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही बसों में जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है।
——————–
एआरएम आयुष भट्नागर ने बताया कि बसों को नई व्यवस्था से जोड़ने की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से चल रही है। जो भी जानकारी मांगी गई थी, वह ब्योरा भेज दिया गया है।

Back to top button