Basti News: सभी यूथों पर पन्ना प्रमुख बनाया जाना अनिवार्य-अरविंद पाल
Basti News: सभी यूथों पर पन्ना प्रमुख बनाया जाना अनिवार्य-अरविंद पाल

उप्र बस्ती जिले के मुंडेरवा मंडल में भाजपा के सभी 80 बूथों के गठन के लिए रविवार को मुंडेरवा बाजार में बैठक हुआ। नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने किया कहा कि सभी यूथों पर पन्ना प्रमुख बनाया जाना अनिवार्य है। सभी बूथ अध्यक्ष सक्रिय सदस्य रहें, तभी 80 बूथों का गठन प्रभावी बन पाएगा। मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए मंडल कार्यशाला कराए जाने पर चर्चा किया गया।
संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत मुंडेरवा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथों पर चुनाव सहयोगियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तय किया गया। मंडल अध्यक्ष सर्वजीत भारती ने बैठक की अध्यक्षता की।
इस दौरान विजय रंजन त्रिपाठी, उदय शंकर पांडेय, अजय पांडेय, पवन चौधरी, रवि श्रीवास्तव, अनिल कुमार शुक्ल, अजय मोदनवाल, अर्जुन सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।