Basti News: विष्णुदत्त शुक्ला बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
Basti News: विष्णुदत्त शुक्ला बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं जनपदीय त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन रविवार केा कमला देवी इंटर कॉलेज मिश्रौलिया में किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष देवी पाटन वीर विक्रम सिंह व अन्य की मौजूदगी में जिला कार्यकारणी के विभिन्न पदों का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष विष्णुदत्त शुक्ल, जिला मंत्री लालजी पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, रवि वर्मा उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री गौरव द्विवेदी, राधेश्याम शुक्ल, अजय कुमार शुक्ला एवं सभाजीत को ऑडिटर निर्वाचित किया गया।
पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने दिलाई। पर्यवेक्षक के रूप में सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र व मंडल के संयुक्त मंत्री केशराम चौधरी रहे। जिलाध्यक्ष गोंडा अशोक कुमार पांडेय व मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय भी मौजूद रहे। संचालन शिक्षक राकेश मिश्रा राही ने किया। संतोष उपाध्याय, अयोध्या प्रसाद, अमरेश बहादुर सिंह, रितेश कुमार गोस्वामी, हरिश्चंद्र चौधरी, सतीश यादव, जितेंद्र पांडेय, मोहम्मद असलम, हेमंत कुमार, संदीप कुमार, प्रेम मिश्र, रवि वर्मा, उमाकांत शुक्ल, सरवर खान व अन्य मौजूद रहे।