सिक्किम में जमकर बर्फबारी, पर्यटक जमकर ले रहे आनंद

कई मार्गों से बर्फ हटाने का काम जारी, प्रशासन लगातार कर रहा निगरानी

– बर्फबारी के कारण पूर्वोत्तर और बिहार बंगाल में ठंड का प्रकोप

अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। अधिकारी के अनुसार, थुलो खोला में सड़कों तथा गलियों में बर्फ जम गई है, जिससे नाथुला और त्सोंगमो झील की ओर जाने वाला रास्ता वाहनों के लिए असुरक्षित हो गया है। अधिकारी ने बताया कि बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने में एक या दो दिन लगेंगे।अगली सूचना तक पर्यटन विभाग नाथुला और त्सोंगमो झील जाने के लिए अनुमति पत्र जारी नहीं करेगा। अधिकारी ने बताया कि बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने में एक या दो दिन लगेंगे। अगली सूचना तक पर्यटन विभाग नाथुला और त्सोंगमो झील जाने के लिए अनुमति पत्र जारी नहीं करेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हालात की ताजा जानकारी हासिल करते रहें और सावधानी बरतें। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन मौसम और सड़क की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।अपने लुभावने परिदृश्यों और व्यापक दृश्यों के लिए जाना जाने वाला नाथुला जादुई सर्दियों के दृश्य का अनुभव करने के लिए उत्सुक लोगों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बन गया है, जिसके कारण आगंतुकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच, गंगटोक पुलिस ने शेरथांग चेक पोस्ट पर सख्त शीतकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं, जिसके तहत क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच सभी वाहनों को बर्फ हटाने के उपकरण और जंजीरें ले जाने की आवश्यकता है। बर्फबारी के कारण बंगाल बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप देख जा रहा है। पूर्वोत्तर भारत में गुवाहाटी का न्यूनतम तापमान 17°C दर्ज किया गया। क्षेत्र में सबसे ठंडा शहर अरुणाचल प्रदेश का तवांग रहा, जहां तापमान 1°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। शिलॉन्ग और आइजोल में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। अगले 24 घंटों में क्षेत्र में मौसम खराब रहने की संभावना है। किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Back to top button