झारखंड की राजधानी रांची से अलकायदा आतंकी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची से अलकायदा आतंकी गिरफ्तार
– काफी दिनों से दिल्ली एसटीएफ को थी तलाश, बांग्लादेश भागने की ताक में था आतंकी
रांची से अशोक झा: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलकायदा के संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को राजधानी रांची के चान्हो इलाके से गिरफ्तार किया है।शाहबाज अंसारी दिल्ली स्पेशल सेल के कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ था, जो रांची-लोहरदगा बॉर्डर पर स्थित है।जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही झारखंड एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।बताते चलें 2024 में अलकायदा से जुड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई थी। झारखंड एटीएस ने उस दौरान आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जबकि राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छह अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया था। अधिकांश गिरफ्तारियां झारखंड से हुई थीं।